फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ग्राम समाज की जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर चली जेसीबी

विज्ञापन
फोटो-7-अवैध निर्माण ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। सदर तहसील के दयालखेड़ा में ग्राम समाज की जमीन पर कराए गए अवैध निर्माण को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में सोमवार को ध्वस्त करा दिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील की मगरवारा ग्राम पंचायत के मजरा दयालखेड़ा में भूमि संख्या 606 ग्राम में दर्ज है। इस भूमि पर दयालखेड़ा के मेवालाल ने अवैध रूप से निर्माण करा रखा था। निर्माण के दौरान ग्रामीणों ने कई बार विरोध किया और अधिकारियों से शिकायत की। मौके पर पहुंचे तहसील अमले ने निर्माण पर रोक लगाने के आदेश भी दिए। इसके बावजूद मेवालाल ने निर्माण जारी रखा।
इसका संज्ञान लेते एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी व लेखपाल आशू श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। नायब तहसीलदार धीरज त्रिवेदी ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर ग्राम समाज की भूमि पर कराए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की कार्रवाई की गई है। मौके पर सदर कोतवाली व मगरवारा चौकी की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें