बांगरमऊ। दिल्ली में मार्ग दुर्घटना में घायल ट्रक चालक की 38 दिन से चल रहे इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव घर लाए तो चीख पुकार मच गई।
कोतवाली क्षेत्र के एकडला गांव निवासी सुरेश कुमार (35) पुत्र रामसिंह दिल्ली में रहकर ट्रक चलाता था। 23 दिसंबर 2025 को वह ट्रक लेकर कहीं जा रहा था। दिल्ली में वाहन में दूसरा ट्रक टकराने से सुरेश घायल हो गया था। उसका दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गई। छोटे भाई सुभाष कुमार ने बताया कि सुरेश की पत्नी की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। दो बेटियों में सात साल की संजना और पांच साल की कोमल है। मां के बाद पिता की मौत से दोनों बेटियां बेहाल हैं।