फोटो-4- नवई गांव के पास हाइट गेज के लिए गड्ढा खोदते मजदूर। संवाद
- फोटो : संवाद
हसनगंज। अजगैन-मोहान मार्ग पर ओवरलोड वाहनों से होने वाली दुर्घटनाएं रोकने के लिए नवई गांव के पास हाइट गेज लगाया जा रहा है। शनिवार को मजदूरों ने गड्ढे खोदने का काम शुरू कर दिया है।
19 किलोमीटर लंबे अजगैन-मोहान मार्ग पर मौरंग लदे भारी वाहन अक्सर लखनऊ और अन्य जनपदों की ओर जाते हैं। इन वाहनों की आवाजाही से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए हाइट गेज लगाने का निर्णय लिया है। 10 जनवरी को एसडीएम प्रज्ञा पांडेय और क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने नवई गांव के पास इसके लिए स्थान चिह्नित किया था।
ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और संकरे रास्तों पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। हाइट गेज लगने से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही रुकेगी और लोगों को राहत मिलेगी। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि नवई गांव के पास गड्ढा खुदवा दिया गया है और जल्द ही हाइट गेज लग जाएगा।