उन्नाव। उन्नाव-मगरवारा स्टेशन के बीच करोवन के पास शनिवार शाम 3:46 बजे एक मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मालगाड़ी उन्नाव स्टेशन से कानपुर की ओर जा रही थी। आरपीएफ एएसआई लाल चंद्र ने बताया कि युवक निर्वस्त्र हालत में मिला था। उसकी पहचान भी नहीं हुई है। उम्र लगभग 20 वर्ष है। घटना स्थल के आसपास नीले कलर की पैंट, मैरून स्वेटर और बनियान मिली है। वहीं कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि शव के पहचान के प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)