फोटो-3- मृतका के घर पर जांच करते कोतवाल शरद कुमार। स्रोत: ग्रामीण
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के छीत्तेपुर गांव में मंगलवार की सुबह युवती का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
छीत्तेपुर निवासी किसान मुन्ना की बेटी लक्ष्मी (19) का शव मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी एक महीने से मानसिक रूप से परेशान थी लेकिन बार-बार पूछने पर भी कभी कुछ भी नहीं बताया। मंगलवार की सुबह खाना खाने के बाद वह कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। पिता ने पुलिस को बेटी के आत्महत्या करने की तहरीर दी है। लक्ष्मी तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी थी। मां मोहिनी, भाई राजकुमार, रंजीत, मंजीत व बहन शांति का बुरा हाल है। पिछले वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद लक्ष्मी ने पढ़ाई छोड़ दी थी।
कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।