फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, महिला की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
फोटो-20 बुधाना (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर पीखी रोड चौराहे के पास कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की नातिन समेत पांच यात्री घायल हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव साल्हेपुर पुरवा निवासी बुधाना (56) पत्नी स्व. बहादुर नातिन सुनैना (16) को लेकर सोमवार को सफीपुर बाजार आई थीं। शाम करीब पांच बजे बाजार से घर जाने के लिए दोनों ई-रिक्शे में बैठीं। उसमें पहले से चार सवारियां बैठी थीं। ई-रिक्शा उन्नाव-हरदोई मार्ग से 200 मीटर आगे पहुंचा तभी कस्बे के पीखी रोड चौराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। इससे रिक्शा चालक सहित छह लोग दब गए।
लोगों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने बुधाना को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायलों फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ऊगू निवासी सूरजमुखी (60), पति संतकुमार (62), चालक रोहित कुमार (25) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधाना के साथ रही नातिन सुनैना और ऊगू निवासी मधु (25) का इलाज सीएचसी में चल रहा है। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।

फोटो-20 बुधाना (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें