फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्लाटर हाउस में स्टोर हो रहे पानी के लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। माघ मेले के चलते दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र और बंथर की टेनरी और स्लाटर के उत्प्रवाह को चार दिन के लिए बंद कर दिया गया है। बृहस्पतिवार बंदी का दूसरा दिन रहा। इस दौरान जिला स्तरीय टीम निगरानी करती रही। उधर, स्लाटर हाउस के टैंक में स्टोर किए जा रहे पानी का नमूना भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिया है।
विज्ञापन


प्रयागराज में तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा के चलते पहला शाही स्नान है। इस दौरान गंगा में दूषित पानी न पहुंचे, इसके लिए शासन के आदेश जारी किए हैं। इसी कारण स्नान के तीन दिन पहले से ही जनपद की सभी टेनरियों और स्लाटर हाउसों के आउटलेट बंद करवा दिए गए हैं। डीएम की ओर से गठित जिला स्तरीय टीम बृहस्पतिवार को पूरे दिन बंथर और दही क्षेत्र में टेनरियों की निगरानी करती रही।
इसके अलावा सात स्लाटर हाउसों में पानी स्टोर करने की क्षमता है। यहां टैंक में पानी स्टोर किया जा रहा है। प्रदूषण बोर्ड के एई उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि छह स्लाटरों के टैंक में स्टोर हो रहे पानी के नमूने लिए गए हैं। जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। एक स्लाटरहाउस का नमूना शुक्रवार को नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें