फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टप्पेबाजों ने पार किए महिला के झुमके

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला आदर्श नगर में टप्पेबाजों ने झांसा देकर महिला के झुमके पार कर दिए। पीड़िता ने जिला अस्पताल चौकी में शिकायत की है।
विज्ञापन

पुरवा कस्बा निवासी लक्ष्मी सोनकर ने बताया कि वह दो दिन पहले सदर कोतवाली के मोहल्ला आदर्श नगर स्थित अपने मायके आई थी। बृहस्पतिवार सुबह वह जिला अस्पताल के पास एक जांच केंद्र के नजदीक किराने की दुकान से चीनी खरीदने गई थी। लक्ष्मी के मुताबिक दुकान के पास मौजूद दो युवकों ने शिव पार्वती के दर्शन कराने की बात कह कर उसे झांसे में लिया।
विज्ञापन

उनकी बातों में आकर उसने अपने झुमके उतारे और युवक के कहे मुताबिक कागज में लपेट कर उसे दे दिए। फिर 40 कदम जाकर जब वह वापस लौटी तो दोनों युवक झुमके समेत गायब थे। ठगी का अहसास होने पर लक्ष्मी ने अस्पताल चौकी पुलिस को आपबीती बताई जिस पर पुलिस जांच कर रही है। चौकी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने झुमके नहीं बल्कि कान में पहनने वाले छोटे छल्ले जाने की बात बताई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें