फोटो-9- राम दरबार की आरती उतारते एडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा। स्रोत: आयोजक
सफीपुर। कस्बे के भगवती चरण वर्मा पार्क में चल रहे रासलीला व रामलीला महोत्सव में शनिवार को एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा ने श्रीराम व सीता के स्वरूप की आरती की। रामलीला में कलाकारों मंचन में परशुराम-लक्ष्मण संवाद और सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया। परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवादों पर रोमांचित दर्शकों ने तालियां बजाई।
सीता स्वयंवर में जैसे ही प्रभु श्रीराम ने वरमाला पहनाई तो पंडाल में मौजूद दर्शकों ने पुष्प वर्षा कर सियावर रामचंद्र की जय के जयकारे लगाए। वहीं, सुबह की पाली में लीला के माध्यम से राम नाम के स्मरण के आध्यात्मिक और नैतिक महत्त्व को समझाया गया।
यहां गोल्डी गुप्ता, कुंवर पप्पू सिंह, हरिपाल सिंह, प्रेम नारायण तिवारी, गिरीश शुक्ला, श्यामू गुप्ता, राजा गुप्ता, रामजी गुप्ता, वीरपाल सिंह आदि रहे।