फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार देने में असफल प्रदेश सरकार : रावत

विज्ञापन
फोटो-1- कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री सुधीर रावत। स्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन
सफीपुर। सपा के विधानसभा क्षेत्र के बूथ एजेंटों और पदाधिकारियों को शनिवार को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इसमें पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल है।
विज्ञापन

कहा कि हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना सुविधा शुल्क कोई सुनवाई नहीं होती। महंगाई काे लेकर कहा कि पहले जितने खर्च में शादी हो जाती थी, उतने रुपये तो अब केवल जेवर बनवाने में खर्च हो जाते हैं। अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने का दावा किया।
सपा जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने एसआईआर को लेकर कहा कि कई पोर्टल पर 2003 की सूची अपलोड ही नहीं की गई है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री और जिलाध्यक्ष ने बूथ एजेंटों व पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विधान सभाक्षेत्र के अध्यक्ष मकसूद अली, शुजाउर्रहमान सफवी, विवेक यादव, बालेंद्र सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, फैसल रहमान सफवी, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, हाशिम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें