फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नर्स से छेड़छाड़ में फंसा निजी अस्पताल संचालक

विज्ञापन
फोटो-8- नर्स से छेड़छाड़ के आरोपी के अस्पताल में जांच करते सीओ अरविंद चौरसिया। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र में संचालित निजी अस्पताल की स्टॉफ नर्स ने संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह मेहंदीखेड़ा स्थित फतेहगंज सेवा हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स का काम करती है। आरोप है कि शुक्रवार को हॉस्पिटल संचालक डॉ. हबीब ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। दावा किया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद है।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। अस्पताल को सीज करने की भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें