फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एसआईआर का काम पूरा, हटाए गए 4.06 लाख मतदाताओं के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला प्रशासन ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का कार्य तय समय में पूरा करने का दावा किया है। करीब डेढ़ माह तक चले कार्य में 23.25 लाख मतदाताओं में 4.06 लाख नाम हटाए हैं। इनमें 81 हजार मृतक और 1.94 लाख जिला छोड़कर जा चुके लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में चार नवंबर से एसआईआर शुरू हुआ था। पहले एक माह यानि चार दिसंबर तक काम पूरा करना था। पहले तय समय में कुल मतदाता 23,25,053 तक गणना प्रपत्र न पहुंच पाने पर सात दिन का समय बढ़ाकर 11 दिसंबर किया गया था। इस समयावधि में प्रपत्रों की वापसी और मैपिंग (डिजिटाइज) का काम पूरा न हो पाने पर 15 दिन का समय बढ़ाकर 26 दिसंबर किया गया था।
शुक्रवार को जिला प्रशासन ने शत प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा होने का दावा किया। कार्य पूर्ण होने पर जो तस्वीर साफ हुई, उसमें 81757 के मृतक होने की पुष्टि हुई है। 85310 मतदाता घर पर ही नहीं मिले। गांव, कस्बों से 194387 मतदाताओं के स्थायी रूप से गैर जनपद व प्रांतों में बस जाने की जानकारी सामने आई है। 4466 ऐसे मतदाता मिले हैं, जो पूर्व में झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे थे, अब वहां पर न उनका आशियाना मिला है और ना ही वोटरों की जानकारी हो सकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा 41019 वोटरों के नाम दो जगह पर मिले हैं। इन सभी को मिलाकर 406939 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने बताया कि गणना प्रपत्र पहुंचाने और वापसी सहित मैपिंग का काम पूरा हो गया है। मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 31 दिसंबर को होगा। 30 जनवरी 2026 तक दावे आपत्तियां ली जाएंगी। 21 फरवरी तक निस्तारण किया जाएगा। 28 फरवरी को फाइनल सूची जारी की जाएगी। इस दौरान एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं और 2025 की सूची में जिनका नाम नहीं है वो निर्धारित फार्म 6 के साथ घोषणा पत्र भरकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आयोग के वेब पोर्टल पर भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

इंसेट-1
विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा मृतक शिफ्टेड
बांगरमऊ 10394 27036
सफीपुर 14165 24348
मोहान 13165 25877
सदर 14717 49738
भगवंतनगर 14219 35420
पुरवा 15097 31968
कुल। 81757 194387
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें