फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बस में सफर कर रहे युवक से जहरखुरानी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। दिल्ली से लौट रहे युवक को बस में सफर के दौरान जहर खुरानों ने अपना शिकार बना लिया। बहाने से नशीला पदार्थ दिया और बेहोश होने पर रुपये, मोबाइल व अन्य सामान पार कर दिया। चालक उसे बेहोशी की हालत में नानामऊ तिराहे पर उतारकर चला गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के गांव गोपीखेड़ा निवासी अरविंद कुमार (27) पांच दिन पहले नौकरी की तलाश में दिल्ली गया था। छोटे भाई धीरज ने बताया कि नौकरी न मिलने पर बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से रोडवेज बस में बैठकर बांगरमऊ आ रहा था। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और नकदी, मोबाइल सहित उसका बैग लेकर भाग गए।
शुक्रवार सुबह बांगरमऊ पहुंचने पर बस चालक उसे बेहोशी हालत में नगर के नानामऊ तिराहे पर उतारकर चला गया। पुलिस ने जांच की और जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान कर घर वालों को सूचना दी। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि युवक बेहोशी हालत में पड़ा मिला था, उसे भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें