फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वीर बाल दिवस पर 15 मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-20-वीर बाल दिवस पर मेधावियों को सम्मानित करते सदर विधायक पंकज गुप्ता व अन्य। स्रोत: सूचना - फोटो : चोरी के बाद मौके पर मौजूद लोग।
विज्ञापन
उन्नाव। गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों के शहादत दिवस ‘वीर बाल दिवस’ पर जिले के 15 मेधावी छात्रों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक और डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता व डीएम गौरांग राठी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने बताया कि मुगल सेनापति के अनुचित मांग पर जोरावर सिंह व फतेह सिंह ने अपने घुटने नहीं टेके और बहुत ही कम आयु में वीरता के साथ सामना किया था। छात्रा दीपिका रावत ने वीर बाल दिवस की प्रेरक कविता सुनाई। इस पर डीएम ने सराहना करते हुए आह्वान किया कि जिस निर्भीकता के साथ कविता सुनाई वह जज्बा सभी बच्चों में दिखना चाहिए।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि साहिबजादों ने वीरता के साथ धर्म की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी थी, उनके किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने भी कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मधु मिश्रा व अन्य अधिकारी व विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें