फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घने कोहरे में ट्राॅला बीस फीट गहरे नाले मे गिरा, चालक समेत तीन घायल

विज्ञापन
फोटो-3- नाले में गिरा पड़ा ट्राला। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
अचलगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार की सुबह घने कोहरे में गहरा के पास ट्राॅला सिटी ड्रेन के 20 फीट गहरे नाले में गिर गया। पुलिस ने हाइड्रा से ट्रॉले को बाहर निकलवाया। हादसे में चालक और दो अन्य लोग चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

बस्ती जिला निवासी चालक कृष्णपाल सोमवार की सुबह ट्राॅला लेकर लखनऊ से कानपुर जा रहे थे। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गहरा के पास घने कोहरे में नियंत्रण खो जाने से ट्राॅला 20 फीट गहरे नाले में जा गिरा। सूचना पर पहुंचे बदरका चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने हाइड्रा की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्राॅला बाहर निकलवाया। इस बीच कानपुर लेन पर दो किमी लंबा जाम लग गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्राॅला पर सवार चालक व दो अन्य लोग आंशिक रूप से घायल हुए। प्राथमिक उपचार के छुट्टी दे दी गई।


सिटी ड्रेन का पुल दे रहा हादसों का दावत, नहीं चेत रहे जिम्मेदार
सिटी ड्रेन नाला पर बना पुल बहुत ही जर्जर हो चुका है। इस कोई भी सुरक्षा दीवार नहीं है। साथ ही इस स्थान पर एक फीट भी फुटपाथ नहीं बचा है। मात्र से टिन की रेलिंग के सहारे यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। पिछले वर्ष भी अमर उजाला ने उक्त पुल पर हादसा होने की आशंका का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

फोटो-3- नाले में गिरा पड़ा ट्राला। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें