फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर की टक्कर से साइकिल सवार श्रमिक की मौत

विज्ञापन
फोटो-22- राम नरेश (फाइल फोटो) - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनिक। दही थाना क्षेत्र के दोस्तीनगर बाईपास पर बृहस्पतिवार शाम सड़क पार कर रहे साइकिल सवार श्रमिक को डंपर ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


माखी थाना क्षेत्र के मझखोरिया निवासी रामनरेश (50) बृहस्पतिवार शाम दोस्तीनगर बाईपास पर टीकर गढ़ी गांव के पास साइकिल से सड़क पार कर रहे थें। इसी बीच डंपर की टक्कर से वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इकलौते बेटे राम विकास बताया कि पिता मजदूरी करते थें। वह शहर में काम करने आए थें। घर वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। मौत की सूचना पत्नी शिवकांति व बहू कल्पना समेत अन्य परिजन बेहाल हैं।
दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चालक डंपर छोड़ फरार है। गिट्टी लदे डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें