फोटो-19-खाद बीज दुकान में जांच करते जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार। स्रोत: कर्मचारी
- फोटो : 1
उन्नाव। जिला कृषि अधिकारी ने चार खाद एवं बीज दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी में रजिस्टर अधूरे थे तो किसी में किसानों का मोबाइल नंबर दर्ज नहीं था। इस पर तीन दुकान संचालकों को नोटिस दिया गया है।
बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने यश कुशवाहा खाद भंडार बौनामऊ, विपिन कृषि सेवा केंद्र, मिश्रा खाद बीज भंडार व परिहार अमरजीत खाद भंडार कलंदरखेड़ा का औचक निरीक्षण किया। गया। विपिन कृषि सेवा केंद्र एवं मिश्रा खाद बीज भंडार में वितरण रजिस्टर में कृषकों का मोबाइल नंबर पूरे नहीं लिखे मिले। अमरजीत खाद भंडार कलंदरखेड़ा को भी स्टॉक रजिस्टर अपडेट सहित रखरखाव सही ढंग से न मिलने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद विक्रेता को किसानों को उनकी जोत एवं भूमि के अनुसार ही डीएपी, यूरिया का वितरण करने का आदेश दिया गया हे। यह भी कहा गया है कि स्टॉक व वितरण रजिस्टर पूर्ण रखें। किसानों से अपील करते हुए कहा कि खाद संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत कंट्रोलरूम नंबर 7839882173 व 9214848105 पर कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कर सकते हैं।