फोटो-2- आयोजित महफिल में मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : गंध कुटी में पूजा करते थाइलैंड के अनुयायी।
सफीपुर। आसीवन स्थित सूफी संत इकरामुल हक उर्फ गुदड़ी शाह बाबा के सालाना उर्स के तीसरे दिन महफिल में कव्वालों के चुनिंदा कलामों ने पूरी रात रौनक बनाए रखी। बड़ी संख्या में मुरीदों ने मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी।
उर्स के तीसरे दिन सोमवार रात निकाले गए चादर जुलूस के दौरान आतिशबाजी भी हुई। मजार पर चादरपोशी के बाद शुरू हुई महफिल में कव्वालों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए। महफिल के बाद तबर्रुक बांटा गया।
सज्जादा नशी अनवर रहमान जिलानी ने कहा कि दूर शहरों से आकर आप सबकी मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि आप अपने पीर से कितना लगाव रखते है। इसलिए जरूरी है कि उनके बताए रास्ते पर चलकर अपनी दुआ में असर पैदा करे। ईमानदारी का जीवन जीते हुए घर, पड़ोस व क्षेत्र के जरूरतमंदों की मदद करे। इस दौरान मजार पर हाजिरी देने वाले मुरीदों का सिलसिला जारी रहा।
यहां शोएब बकाई खानकाहे मशहूदिया, अफसार मियां, शुजाउर रहमान, हिलाल मुजीबी रज्जाकी, तल्हा अल्वी, चेयरमैन ब्रजकिशोर वर्मा, फैसल रहमान, अजीम सफवी, राशिद अली रहे।