फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: झांसा देकर ट्रक किराए पर लेकर बेचने में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। धोखाधड़ी कर ट्रकों को किराए पर लेकर उन्हें कटवा कर कबाड़ में बेचने वाले दो आरोपियों को दही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके एक साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के बशीरतगंज निवासी अरुण ने 25 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि उसने और भतीजे रोहित ने खुद को कानपुर निवासी बताने वाले शकील से मार्च में 60 हजार रुपये प्रति माह किराया देने की शर्त पर दो ट्रकों का एग्रीमेंट किया था। पहली बार शकील ने 50-50 हजार रुपये दिए लेकिन उसके बाद रुपये देने बंद कर दिए। यही नहीं फोन भी उठाना बंद कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने दही-पुरवा मार्ग से रायबरेली जिले के थाना सरेनी के भोजपुर निवासी शकील को पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि वह कानपुर के जाजमऊ निवासी नईम के साथ ट्रक मालिकों से संपर्क कर उनसे एग्रीमेंट करता था। एक-दो माह रुपये देने के बाद ट्रक मालिकों का फोन भी उठाना बंद कर देते थे। बताया कि दोनों अब तक 10 ट्रक कटवा कर कबाड़ में बेच चुके हैं।
विज्ञापन

दही थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि एग्रीमेंट पर ट्रक लेकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। ट्रक काटने वाले एक आरोपी की खोज की जा रही है। शकील पर छह और नईम पर एक मुकदमा पहले से दर्ज है। आरोपियों के पास 75 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

ट्रक काटने वाले को छोड़ने की चर्चा
चर्चा है कि दही पुलिस ने एग्रीमेंट के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों तो जेल भेज दिया है। कानपुर के एक सरदार को भी पुलिस पकड़ कर लाई थी जो कि पुरानी गाड़ी खरीद कर काटकर बेचता है। उस आरोपी को पुलिस ने लेनदेन कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें