फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला से चेन झपटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-25-मुठभेड़ में घायल बदमाश को लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में पीतांबर नगर रेलवे क्राॅसिंग के पास बृहस्पतिवार की शाम महिला की चेन झपटकर भागे बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके बायें पैर में गोली लगी है। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने छीनी चेन, बाइक और तमंचा बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

लखनऊ के कृष्णा नगर निवासी आरती पाल परिवार में होने वाली शादी का निमंत्रण कार्ड देने बृहस्पतिवार को पितांबर नगर निवासी मौसी के घर आईं थीं। बाईपास पर बस से उतरने के बाद ऑटो से पीतांबर नगर रेलवे क्राॅसिंग पर उतर कर पैदल जाने लगीं। इसी बीच पीछे से आया बाइक सवार बदमाश उनकी सोने की चेन झपट कर भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।
सीओ सिटी दीपक यादव ने बताया कि करोवन-परियर मार्ग पर सिकंदरपुर गांव के पास लोकेशन मिलने पर शुक्रवार दोपहर घेराबंदी की गई। बाइक सवार आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी बायें पैर में गोली लगी और वह गिर गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अपना नाम संतोष कुमार लोध निवासी बसनोहा कोतवाली पुरवा बताया है। उसके पास से लूटी गई चेन, एक बाइक व तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें