फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शिक्षक प्रत्यूष ने 10 हजार फीट ऊपर से लगाई छलांग

विज्ञापन
फोटो-42- हरियाणा में आयोजित 'स्काई हाई इंडिया' में बेलारुस के यूहेनी के निर्देशन दस हजार फीट की - फोटो : जगदीशपुर स्थित रायबरेली-अयोध्या हाईवे किनारे पड़ा बायोमेडिकल वेस्ट।
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के रहने वाले शिक्षक ने हरियाणा में ‘स्काई हाई इंडिया’ में दस हजार फीट की ऊंचाई से सफल छलांग लगाकर कीर्तिमान बनाया है। उनकी इस सफलता पर उन्हें जानने वाले लोगों ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मोतीनगर निवासी प्रत्यूष मिश्रा कासगंज में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। प्रत्यूष ने पांच नवंबर बुधवार को नरनौल (हरियाणा) में बेलारूस के यूहेनी के निर्देशन में 10 हजार फीट की ऊंचाई से सफल स्काई डाइविंग की। इस सफलता के बाद वह जिले के पहले शिक्षक स्काई डाइवर बन गए हैं।
डीसीए के महामंत्री व प्रत्यूष के पिता पीके मिश्रा ने बताया कि स्काई डाइविंग से पूर्व प्रत्यूष वैली ऑफ फ्लॉवर्स, हेमकुंड साहिब, खीरगंगा, गिदारा बुग्याल व हर की दून जैसे कठिन व ऊंचाई वाले स्थानों की सफलतापूर्वक ट्रैकिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों व क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है। साथ ही इस उपलब्धि को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें