फोटो- 13-उन्नाव-हरदोई मार्ग पर घूमते छुट्टा मवेशी। संवाद
- फोटो : बरनाटीकर के पास हाईवे किनारे कतारों में खड़े ट्रक।
गंजमुरादाबाद। संचालकों ने 50 से कम मवेशी दिखाकर बांगरमऊ ब्लॉक की दो गोशालाएं पिछले महीने बंद कर दी थीं। इससे छुट्टा मवेशी सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं। ये हादसों का कारण तो बन ही रहे हैं, साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
बांगरमऊ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नसिरापुर में पांच वर्षों से गोशाला संचालित थी। लापरवाही से अधिकांश मवेशी बाड़ तोड़कर भाग गए। मवेशियों की संख्या कम दिखाकर गोशाला बंद कर दी गई। ततियापुर की गोशाला भी पिछले महीने ही बंद कर दी गई थी। अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से सटे इन दोनों गांवों में 15 किमी तक कोई गोशाला नहीं है। इससे छुट्टा मवेशी उन्नाव-हरदोई मार्ग के अलावा खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बाड़ टूटी होने से मवेशी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी पहुंच जाते हैं।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रा ने बताया कि दो गोशालाओं को बंद होने से कुछ गांवों से छुट्टा मवेशियों से संबंधित शिकायत मिल रही है। किसान छुट्टा जानवरों को साईपुर सगौड़ा की गोशाला में पहुंचा सकते हैं। इसकी जानकारी उन्हें पहले भी दी जा चुकी है।