फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आई मासूम की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। घर के पास खेल रही चार साल की मासूम बैक करते समय ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। घायल बच्ची को जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फखरापुर निवासी शत्रुघ्न बेटी रंजना (4) शुक्रवार दोपहर घर के सामने खेल रही थी। ताऊ विष्णु ने बताया कि इसी बीच गांव का अनुज रामप्रसाद की बेटी के अंतिम संस्कार से ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर आया।
वह ट्रैक्टर बैक कर रहा था जिसकी चपेट में आकर बेटी घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पीआरवी घायल बच्ची को सीएचसी लाई। डॉक्टर ने हालत गंभीर बता कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सफीपुर पहुंचने पर बच्ची की मौत हो गई। रंजना चार बहनों में तीसरे नंबर की थी।
विज्ञापन

एक साल पहले मां माधुरी की भी मौत हो चुकी है। पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घर में वह दादी रामकली व चाचा विष्णु के साथ रहती थी। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के ताऊ विष्णु की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें