फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: इच्छा नवमीं पर आंवला की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
फोटो-11-इच्छा नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा करती महिलाएं। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
उन्नाव/बिछिया। इच्छा नवमी का पर्व बृहस्पतिवार को श्रद्धा से मनाया गया। सुबह से लगातार हो रही बारिश पर आस्था भारी पड़ी। महिलाओं ने भीगते हुए आंवला वृक्ष की पूजा की और भोग लगाकर परिवार के लिए सुख-समृद्धि मांगी।
विज्ञापन

इच्छा नवमी पर महिलाएं सुबह पूजा सामग्री और प्रसाद के साथ मंदिरों और घरों के पास आंवला के वृक्षों के पास पहुंचीं। विधि-विधान से पूजन कर जल, अक्षत, रोली, दीपक और प्रसाद अर्पित किया। आंवले के वृक्ष की परिक्रमा की। वृक्ष के नीचे ही बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया।
अर्चना शुक्ला, रेखा शुक्ला, प्रियांशी, गुड़िया, नीलाक्षी सहित कई महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि मान्यता है कि इच्छा नवमी पर आंवला की पूजा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से कथा और भजन-कीर्तन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें