फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मधुमक्खियों के हमले से युवक बेहोश

विज्ञापन
फोटो-14-सीएचसी में भर्ती मधुमक्खियों के हमले से घायल अज्ञात युवक। स्रोत: स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : एलिया सीएचसी पर घायल का इलाज करता स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। कस्बे के ताजपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह मधुमक्खियों ने एक युवक पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से वह बेहोश हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक 50 से अधिक लोगों को मधुमक्खियां शिकार बना चुकी हैं।
विज्ञापन

ताजपुर मार्ग स्थित अब्दुल गफ्फार महाविद्यालय के पास पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह बाज ने छत्ते पर चोंच मार दी। इससे मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। नगर के आयुष यादव, चौधी, मुन्नी, कल्लू, गुफरान, नौशाद, लकी, रामकुमार सहित 50 से अधिक राहगीरों को मधुमक्खियों ने शिकार बना लिया।
बुधवार की सुबह एक युवक को मधुमक्खियों ने इस कदर घेरकर डंक मारा कि वह अचेत होकर गिर गया। एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। होश में न आने से पहचान नहीं हो सकी है। पास ही रेलवे स्टेशन होने के कारण बालामऊ और कानपुर आने जाने वाले यात्रियों को भी मधुमक्खियों के हमले से जूझना पड़ा। प्लेटफार्म के पास संचालित दुकानों के दुकानदार भी मधुमक्खियों से दहशत में हैं।
विज्ञापन

ताजपुर, कपूरपुर, पंपापुर, हसनापुर, आजमखेड़ा, तहिरापुर आदि गांवों के लोगों को आने-जाने के लिए दूसरा रास्ता अपनाना पड़ रहा है। मधुमक्खियों की दहशत के चलते सूचना के बाद भी वन विभाग और पीआरवी मौके पर नहीं पहुंची। सीएचसी के डॉ. महेंद्र पटेल ने बताया कि अस्पताल में एक ही गंभीर मरीज भर्ती कराया गया। अन्य आंशिक रूप से घायल कुछ लोग अस्पताल से दवा लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें