फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नाले में डूब रहे दो युवकों को मुख्य आरक्षी ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। अजगैन-मोहान मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार बेकाबू बाइक नवई गांव के पास 20 फीट गहरे नाले में चली गई। ड्यूटी पर जा रहे पीआरवी में तैनात मुख्य आरक्षी ने आनन-फानन ग्रामीणों की मदद से दोनों को नाले से बाहर निकाला। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

लखनऊ जिले के मटियारी गांव निवासी विवेक (31) और पप्पू (32) मंगलवार की दोपहर मोहान के रास्ते असोहा थाना क्षेत्र के कांथा गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। अजगैन-मोहान मार्ग पर हसनगंज के नवई नाले के पास बाइक बेकाबू होकर 20 फीट गहरे नाले में चली गई थी।
दोनों युवक नाले में डूबने लगे। उसी दौरान 6107 पीआरवी में तैनात मुख्य आरक्षी मनोज पाल ड्यूटी कर घर जा रहे थे। घटना देखकर रुके और ग्रामीणों की मदद से दोनों को नाले से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि मुख्य आरक्षी ने सराहनीय कार्य किया है। उसे नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्तिपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें