फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राम का राज्याभिषेक होते ही गूंजा जय श्रीराम

विज्ञापन
फोटो-12-मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
मौरावां। हिलौली रामलीला महोत्सव में रविवार की रात भरत मिलाप और श्रीराम के राजतिलक की लीला का मंचन हुआ। राम का राज्याभिषेक होते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पंडाल गूंज उठा। इसी के साथ रामलीला का समापन हो गया। भगवान राम के अयोध्या लौटने पर दीये जलाए और आतिशबाजी की।
विज्ञापन

हिलौली में रविवार की रात लीला से पहले मोहित कपूर फिल्म ग्रुप लखनऊ ने मराठी, राजस्थानी, कथक और भगवान राम के गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके बाद भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक की लीलाओं का मंचन हुआ। रावण के वध के बाद राम, लक्ष्मण और सीता के साथ अयोध्या वापस आते हैं। इस दौरान अयोध्या वासियों ने आतिशबाजी के बीच जय श्रीराम के नारे लगाए। फिर गुरु वशिष्ठ भगवान का राजतिलक करते हैं।
लीला के बाद स्थानीय कलाकारों ने बालम नाटक का भी मंचन किया। लीला का मंचन स्थानीय कलाकारों में धीरू दीक्षित, नितेश, मिथिलेश, श्यामू साहू, शिखर शुक्ला, श्याम तिवारी, बबलू दीक्षित, रमेश अवस्थी ने किया। हिलौली प्रधान पुष्पा देवी व उनके पति महेश सोनी ने सभी कलाकारों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। यहां समिति के संरक्षक अशोक मिश्रा, नियाज अहमद, श्यामू साहू, मुकेश निर्मल, रामशंकर, वीरेंद्र शर्मा, पुन्नू सविता, उदयभान गुप्ता, नितेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें