फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दो महीने पहले बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की घर में रविवार देर शाम इलाज के दौरान हालत बिगड़ गई। परिजन निजी अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुंजपुर गांव निवासी सुशील शर्मा ने बताया कि उनके पिता शिवप्रसाद शर्मा (79) दो महीने पहले खेत से घर लौट रहे थे, तभी लालखेड़ा निवासी युवक ने नशे की हालत में बाइक से टक्कर मार दी थी। घटना में सुशील गंभीर घायल हो गए थे। परिजनों ने लखनऊ के बंथरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया था। नवाबगंज कस्बे के ही एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था।
रविवार को परिजन घर ले गए थे, वहां फिर हालत बिगड़ी, परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें