फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राम और भरत का मिलाप देख दर्शक भावुक

विज्ञापन
फोटो-11-रामलीला में सूर्पनखा और लक्ष्मण के बीच संवाद का मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
मौरावां/गंजमुरादाबाद। हिलौली की आदर्श रामलीला में सूर्पणखा के नाक कान काटे जाने और सीता हरण लीला का मोहक मंचन किया। उधर, गंजमुरादाबाद में वन राम भरत का मिलाप व पंचवटी लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

हिलौली में बुधवार की रात लीला में कलाकारों ने दिखाया कि पंचवटी में पहुंची रावण की बहन सूर्पणखा ने राम व लक्ष्मण से विवाह का प्रस्ताव रखा। इनकार करने पर राक्षसी ने सीता पर हमला करना चाहा तो लक्ष्मण ने उसके नाक और कान काट दिए। इसका बदला लेने पहुंचे खर दूषण आदि राक्षसों का श्रीराम ने संहार किया।
बहन के अपमान का बदला लेने के रावण, साधु वेष में पंचवटी पहुंचा। उसने छल से सीता को लक्ष्मण रेखा के बाहर बुलाया और हरण कर लिया।रामलीला देखने पहुंचे पुरवा विधायक अनिल सिंह ने राम दरबार की आरती उतारी। उन्होंने सभी से प्रभु राम के आदर्शों पर चलने की अपील की। हिलौली ग्राम प्रधान पुष्पा सोनी व महेश चंद्र ने अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर विधायक का स्वागत किया। मनोज शुक्ल, अशोक मिश्रा, रमेश बाजपेई, पुष्पराज सिंह, मुकेश निर्मल, संतोष सिंह, रामशंकर, बृजेश शुक्ला, अखिलेश कुमार, सर्वेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन





वहीं, गंजमुरादाबाद में कलाकारों ने दशरथ के निधन के बाद अयोध्या पहुंचे भरत और शत्रुघ्न राम को न देख कर व्याकुल हो जाते हैं। दोनों उनकी खोज में वन पहुंचते हैं। राम और भरत का मिलाप देख दर्शकों की आंखें नम हो गई। राम के वापस जाने से इंकार करने पर भरत उनकी खड़ाऊ लेकर अयोध्या वापस लौट जाते हैं। इसके सूर्पणखा और लक्ष्मण के बीच संवाद का मंचन किया गया।

फोटो-11-रामलीला में सूर्पनखा और लक्ष्मण के बीच संवाद का मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें