फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महर्षि वाल्मीकि को पूजा, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
फोटो-15- जानकी कुंड वाल्मीकि आश्रम में संगीतमय सुंदरकांड का गायन करती मंडली। संवाद
विज्ञापन
परियर। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर मंगलवार को जानकी कुंड में सुंदरकांड, भजन और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें दूर दराज से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के परियर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम जानकीकुंड में भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही आश्रम परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर हनुमंत जीव आश्रय के संस्थापक अखिलेश अवस्थी की मंडली ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आश्रम पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने ठठिया वाले महराज के पुत्र सौरभ के साथ श्रीराम, माता जानकी, लव-कुश, हनुमानजी और महर्षि वाल्मीकि की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं को पूड़ी सब्जी, खीर, बूंदी का प्रसाद बांटा गया। आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों के अलावा साधु-संत मौजूद रहे।

फोटो नंबर-16-
वाल्मीकि स्मृति पार्क की दुर्दशा पर जताया दुख
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे के दही चौकी तिराहा पर तीन साल पहले, आदि कवि महर्षि वाल्मीकि पार्क बनाया गया था। यह लंबे समय से दुर्दशा का शिकार है।
मंगलवार को शहर के वरिष्ठजनों ने पार्क की साफ सफाई की और इसके बाद महर्षि और यहीं पर स्थापित लव और कुश की प्रतिमाओं का माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की सेवानिवृत्त शिक्षक दिवाकर द्विवेदी ने इस स्थल को आदि कवि की गरिमा के अनुरूप देखभाल और सुधार कराने की मांग की है। हिंदू महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक चतुर्वेदी ने भी इस पार्क के रखरखाव किए जाने की मांग की है। (संवाद)

वाल्मीकि जयंती पर सुंदरकांड का पाठ
उन्नाव। नेवरना के मां बहार देवी मंदिर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सेवा समिति ने मां बहार देवी धाम के रास्ते के संकेतक के लिए नेवरना पुलिस चौकी मोड़, लाऊखेड़ा मोड़ और आंट गांव के पास बोर्ड भी लगवाए। समिति के पदाधिकारी भरत कुमार, रजनू गुप्ता, विकास गुप्ता, धीरज राजपूत, गुड्डू रावत, नरेंद्र चौरसिया भी मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो-15- जानकी कुंड वाल्मीकि आश्रम में संगीतमय सुंदरकांड का गायन करती मंडली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें