फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पिता के साथ गाली-गलौज, मारपीट बर्दाश्त नहीं हुई तो कर दी थी हत्या

विज्ञापन
फोटो-19- औरास थाने में मौजूद पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या की घटना में शामिल तीन आरोपी। स
विज्ञापन
औरास। थाना क्षेत्र के मर्दनखेड़ा गांव में रविवार की रात पूर्व बीडीसी सदस्य की पीटकर हत्या में पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान के बेटे सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व प्रधान अभी फरार है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं। पूर्व प्रधान के बेटे अमित ने बताया कि पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट बर्दाश्त नहीं होती थी। इसी कारण पूर्व बीडीसी सदस्य की हत्या कर दी।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के मर्दनखेड़ा गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) करन सिंह यादव (45) की जमीन के विवाद में पांच अक्तूबर की शाम पीटकर हत्या कर दी गई थी। बेटे शुभम की तहरीर पर डल्लूखेड़ा निवासी पूर्व प्रधान बीरेंद्र कुमार, बेटे अमित, परिवार के सर्वेश और पप्पू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने पप्पू को उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। पूर्व प्रधान, बेटा अमित और सर्वेश फरार थे। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं।
सोमवार की रात टियर बंबी के पास से हत्यारोपी अमित और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से हत्या में शामिल दो डंडे भी बरामद किए गए हैं। आरोपी अमित ने बताया कि पिता बीरेंद्र कुमार बाजार जाते थे। वहां पूर्व बीडीसी सदस्य करन सिंह पिता से गाली-गलौज करते थे। दोनों में मारपीट भी होती थी। पिता के साथ मारपीट वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था, इसलिए यह कदम उठा लिया। एसओ ने बताया कि ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें