फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मजार पर चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
फोटो-5-शाह खलील मिया की मजार पर आयोजित महफिल। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। कस्बे के मोहल्ला पीरजादगान स्थित शाह खलील मियां के 107वें उर्स पर सोमवार की रात महफिल हुई। मुरीदों ने मजार पर चादरपोशी की और अमन-चैन की दुआ मांगी। मंगलवार को उर्स का समापन हो गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय 107वें उर्स के पहले दिन रविवार की सुबह कुरान पाक की तिलावत के बाद मजार का गुस्ल (स्नान) हुआ। इसके बाद निकला चादर जुलूस विभिन्न मोहल्लों से होकर वापस दरगाह पहुंचा। सोमवार को मजार के शमाखाने में महफिल हुई। कव्वालों ने कलाम पेश किए। शाम पांच बजे शाह खलील मियां का कुल पढ़ा गया। इसमें मखदूम शाह सफी मजार के सज्जादा नशी नवाजिश मोहम्मद फारूकी, वकील अहमद खलीली सहित विभिन्न शहरों से आए हजारों मुरीदों ने शिरकत की।
आठ बजे शाह सज्जादानशी पुत्तुल मिया के आवास पर फातेहा पढ़ा गया। इसके बाद रात दस बजे से शुरू हुई महफिल सुबह नमाज के वक्त तक चली। मंगलवार को तीसरे दिन जमील अहमद व अकील अहमद खलीली की मजार पर महफिल व कुल का आयोजन किया गया। शाम को सज्जादा नशी वकील अहमद उर्फ पुत्तुल मियां ने मुरीदों को संबोधित कर ईमानदारी से जीवन जीने और जरूरतमंदों की मदद करने की बात कही। सभी मुरीदों और देश वासियों को अमन चैन के साथ रहने की दुआएं कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें