फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में भी वैश्य समाज की हिस्सेदारी जरूरी : राज्यमंत्री

विज्ञापन
फोटो-5- सम्मानित छात्र-छात्राओं के साथ राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल व अन्य। स्रोत: आयोजक - फोटो : katra news
विज्ञापन
बांगरमऊ। प्रदेश सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज की आबादी के अनुसार राजनीति में भागीदारी नहीं है। भाजपा ही समाज को उचित हिस्सेदारी दे सकती है। उन्होंने यह बात बांगरमऊ में रविवार की रात आयोजित श्रीदोसर वैश्य सम्मेलन में कही। इस मौके पर समिति की ओर से मेधावी छात्रों और निराश्रित महिलाओं को उपहार भी भेंट किए।
विज्ञापन

बांगरमऊ कस्बे में श्री दोसर वैश्य सेवा समिति ने सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि व राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि समाज के लोगों को व्यापार के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी हिस्सेदारी करनी चाहिए। देश और प्रदेश में समाज की लगभग 16 फीसदी आबादी होने के बावजूद राजनीतिक भागीदारी सात फीसदी ही है। विपक्षी पार्टियां हमारे समाज को तिरस्कार भरी नजरों से देखती रहीं और आज भी वैसा ही कर रही हैं। केवल भाजपा ही है जो हमारे समाज को उचित भागीदारी दे सकती है।
उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं और वैश्य समाज के विशिष्टजनों और समाज सेवियों को सम्मानित किया। 20 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, कंबल और समिति द्वारा गोद लिए गए 11 बच्चों को वस्त्र, बैग, मिठाई दी।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता, भाजयुमो अध्यक्ष बाला राव गुप्ता, समिति के उप प्रबंधक नीरज गुप्ता, व्यापारी नेता विनोद गुप्ता ने भी संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय वैश्य समाज के अध्यक्ष डाॅ. सुमंत गुप्ता और विकास गुप्ता ने किया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह, राजू गुप्ता, उमाकांत गुप्ता, राजेश गुप्ता, रविकांत गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें