फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वृद्धा का बंद घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। अकेली रह रही वृद्धा के कई दिन से घर के बाहर न आने और शुक्रवार को बंद घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दिल्ली में रह रहे वृद्धा के पौत्र को सूचना दी। शनिवार को पौत्र घर पहुंचा और पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो वृद्धा का कई दिन पुराना शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के मवई लाल गांव निवासी चंपा (75) के घर से शुक्रवार को दुर्गंध आ रही थी। पड़ोसियों में चर्चा शुरू हुई और वृद्धा के कई दिन से घर के बाहर न दिखने की बात सामने आई। गांव के पूर्व प्रधान भगवान दीन ने, दिल्ली में रहने वाली बहू मुन्नी और पौत्र संजीव को इसकी सूचना दी। शनिवार सुबह दोनों के गांव पहुंचने पर घर का दरवाजा खोला गया तो पंखे के हुक से चादर के फंदे से वृद्धा का कई दिन पुराना शव लटका मिला।
पूर्व प्रधान भगवानदीन ने बताया कि वृद्धा रिश्ते में उनकी दादी लगती थीं। घर में अकेले रहकर स्वयं काम करती थीं। त्योहारों पर बहू और पौत्र दिल्ली से आते रहते थे। पति नंदा और बेटे मुंशीलाल की मौत हो चुकी है। घटना के पीछे क्या वजह रही, फिलहाल इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। वृद्धा के अकेले रहने के सवाल पर पौत्र संजीव ने बताया कि कई बार दिल्ली में साथ रहने के लिए कहा लेकिन उन्हें घर से इतना लगाव था कि वह तैयार नहीं हुईं। खुदकुशी क्यों की इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें