फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मवेशी आने पर डंपर चालक ने लगाई ब्रेक, पीछे से भिड़े दो वाहनों के चालक घायल

विज्ञापन
फोटो-5-लखनऊ-कानपुर हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाती पुलिस। स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मवेशी को बचाने के लिए डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगाई। इससे ट्रॉला और डीसीएम पीछे से भिड़ गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। इससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बजेहरा गांव के सामने गुरुवार सुबह पांच बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर छुट्टा मवेशी सामने आने पर डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे चल रहा ट्राॅला और उसके पीछे चल रही डीसीएम पीछे से टकरा गईं। हादसे के बाद डंपर लेकर चालक भाग गया। ट्राॅला चालक कानपुर नगर के घाटमपुर निवासी रामबहादुर (55) और डीसीएम चालक गोंडा जिले के करनैल गंज निवासी अजय कुमार (40) घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई की एम्बुलेंस से दोनों घायल चालकों को सीएचसी भेजा। साथ ही हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया। इस दौरान करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें