फोटो-9- अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते ग्रामीण। स्रोत: समिति
- फोटो : दीवानी कचेहरी परिसर में आयोजित हिंदी दिवस सप्ताह कार्यक्रम में मौजूद जिला जज व अन्य।
गंजमुरादाबाद। मानव उत्थान सेवा समिति ने मंगलवार को बिजली समस्याओं को लेकर अधिशाषी अभियंता को दो ज्ञापन सौंपे। इसमें दो सप्ताह में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अधिशासी अभियंता को सौंपे पहले ज्ञापन में बताया कि तकिया पावर हाउस से जुड़े ऊगू क्षेत्र के गांव सकूराबाद, सैता, फिरोजपुर खुर्द, पट्टी उस्मान, हुसैन नगर पट्टी (जगदीशपुर), जुल्फिकारपुर (अमौरा), पट्टी हमीद (कुंजगवा) से लेकर दरौली में केवल चार घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही। बताया कि जर्जर तारों, प्राइवेट लाइनमैनों की मनमानी और अनावश्यक शटडाउन से ग्रामीण परेशान हैं।
दूसरे ज्ञापन में ब्लॉक गंज मुरादाबाद के ग्राम हसनपुर मजरा के मजरा ताहिरपुर की जर्जर व कमजोर एलटी लाइन बदलने की मांग की गई। समिति की अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने चेतावनी दी कि 15 दिन में ठोस कार्रवाई न हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धर्मराज कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, शंकर गौतम, सतनाम गौतम, मुन्नी लाल गौतम, लक्ष्मण प्रसाद, लालता गौतम आदि मौजूद रहे।