फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जनहित से जुड़ी पत्रावलियां लंबित, नाराज अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। नाम संशोधन, हदबरारी जैसे जनहित के कार्य लंबित होने से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम से शिकायत की। इस पर उन्हाेंने दोनों पक्षों की वार्ता कराई और 15 कार्य दिवस में पत्रावलियों के निस्तारण का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन की बैठक कर आम सहमति के बाद अध्यक्ष मोहनलाल एडवोकेट के नेतृत्व में विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम रणवीर सिंह से मिलकर आरोप लगाया कि तहसीलदार कार्यालय में नाम संशोधन, हदबरारी आदि धाराओं में वाद दायरा होने के बाद पत्रावलियां लंबित है।
अभिलेख, साक्ष्य, मौके की रिपोर्ट के लिए संबंधित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को फाइल भेजे जाने के बाद फाइल आगे नहीं बढ़ती। इससे अधिवक्ता पक्षकारों को मुकदमे संबंधी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। एसडीएम ने तहसीलदार गणेश सिंह को बुलाकर अधिवक्ताओं से वार्ता कराई और संबंधित मामलों को 15 कार्य दिवस में निस्तारण कराने को कहा। प्रदर्शन में अधिवक्ता प्रभात सिंह, श्यामू सिंह, रणविजय सिंह,आशुतोष सिंह, केपी सिंह, अविनाश सिंह, सुरेश पटेल, प्रभा सिंह, कमलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें