फोटो-25-रोजगार मेले में साक्षात्कार देते युवा। स्रोत: कर्मचारी
उन्नाव। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जगन्नाथगंज में आयोजित अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास 40 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। टाटा मोटर्स की टीम ने अभ्यर्थियों का पंजीकरण, दस्तावेजों की जांच और साक्षात्कार लिया। इसके बाद 22 अभ्यर्थियों का एक साल के अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया।
चयनित युवाओं को अप्रेंटिसशिप के दौरान प्रतिमाह 14 हजार रुपये मानदेय के रूप में दिए जाएंगे। अप्रेंटिसशिप पूरा होने पर उन्हें प्रमाणपत्र और तैनाती दी जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर सहायक सेवा योजन अधिकारी आस्था सिन्हा, रमेश कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।