फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक की सिखाई बारीकियां

विज्ञापन
फोटो-13-खिलाड़ियों को अभ्यास कराते कोच कुशमेश कुमार। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। स्टेडियम में खिलाड़ियों को एथलेटिक्स की बारीकियां सिखाईं गई। इसके अलावा उन्हें नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित जीआईसी मैदान में बुधवार को एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें खेलो इंडिया के कोच कुशमेश कुमार ने खिलाड़ियों को दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक आदि एथलेटिक्स स्पर्धाओं की बारीकियां सिखाईं। खिलाड़ियों को वार्मअप, फिटनेस, सही तकनीक, संतुलन और चोट से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि एथलेटिक्स सभी खेलों का आधार है। इससे खिलाड़ियों की सहनशक्ति, गति और फुर्ती में सुधार होता है। बताया कि खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास कराया जा रहा है जिससे वह प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें