फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटामुजावर। एक गांव में बुधवार को महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक महिला दूसरी महिला को पकड़कर पीट रही है। पिटाई करने वाली महिला ने पीड़ित के कपड़े उतारकर उसे बिजली के खंभे से बांधने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


चर्चा है कि पिटाई करने वाली महिला को शक था कि गांव की अन्य महिला का उसके पति के साथ प्रेम संबंध है। इसी शक के चलते उसने महिला पर हमला कर दिया। वीडियो में महिला को बाल पकड़कर घसीटते और जमीन पर पटकते हुए देखा जा सकता है। चर्चा है कि वीडियो मारपीट करने वाली महिला के बेटे ने बनाया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मारपीट करने वाली महिला पूर्व प्रधान बताई जा रही है। जिसे पति के साथ गांव निवासी महिला के साथ प्रेम संबंध होने का शक हो गया। इसी में उसे दूसरी महिला की पिटाई की है।
थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि मामले की जांच की गई है। वायरल वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। घटना के समय तत्कालीन प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की थी। संभवतः किसी ने इस पुराने वीडियो को दोबारा वायरल कर दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें