फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कुशमेश को मिला बेस्ट कोच ऑफ द ईयर का सम्मान

विज्ञापन
फोटो-5- कोच कुमशमेश को सम्मानित करते डीएम गौरांग राठी। स्रोत: कर्मचारी - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। खेल प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभा रहे खेलो इंडिया के कोच कुशमेश कुमार को बेस्ट कोच ऑफ द ईयर का सम्मान मिला है। उन्हें यह सम्मान खिलाड़ियों को उत्कृष्ट और अनुशासित प्रशिक्षण देकर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने के लिए डीएम गौरांग राठी ने दिया है।
विज्ञापन

बाईपास स्थित स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया सेंटर में कुशमेश कुमार एथलेटिक्स कोच के रूप में तैनात हैं। तीन साल से वह लगातार खिलाड़ियों को एथलेटिक्स के लिए तैयार कर रहे हैं। वर्ष 2024-25 में उनके सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाले तनिश, अंबाली त्रिवेदी, और प्रशिष्ठ का चयन वाराणसी स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुआ। एथलेटिक्स खिलाड़ी निष्ठा त्रिपाठी का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल आर्मी इंस्टीट्यूट पुणे में हुआ। रचना मौर्या का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या में हुआ।
इसके अलावा खेलो इंडिया सेंटर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर 11 पदक हासिल कर चुके हैं। इस पर डीएम गौरांग राठी ने उन्हें बेस्ट कोच ऑफ द ईयर का सम्मान दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, क्रिकेट कोच शिवानी गुप्ता, जूडो के मनोज कुमार, शशिकांत, विकास अवस्थी, आनंद मोहन, राजू, सोमप्रकाश आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें