फोटो-21- हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: खिलाड़ी
उन्नाव। हैंडबॉल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया-ए टीम ने जीत हासिल कर विजेता बनी। विजेता और उपविजेता टीम को प्रमाणपत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
शहर के पीडी नगर स्थित सेंट लॉरेंस स्कूल में खेल विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया-ए और स्टेडियम जूनियर टीम के बीच खेला गया। खेलो इंडिया-ए टीम ने शानदार चार गोल करके विजयी रही। वहीं स्टेडियम जूनियर टीम केवल एक ही गोल कर पाई। दोनों टीमों को प्रतीक चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अहमद मोनिस रिजवी, विकास अवस्थी, खेलो इंडिया प्रशिक्षक कुसमेश कुमार, कपिल पांडेय, शिवम शर्मा, अमित कनौजिया आदि मौजूद रहे।