फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विशेषज्ञों ने एआई के भविष्य पर किया मंथन

विज्ञापन
फोटो-8- एआई कार्यशाला में मौजूद शिक्षाविद् और छात्र-छात्राएं। स्रोत: यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
उन्नाव। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में फैकल्टी फ्यूचर्स 2035 पर कार्यशाला हुई। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में भविष्य की रणनीतियों पर विचार-मंथन किया गया। इसमें भारत, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के शिक्षाविरों ने एआई के शैक्षणिक परिदृश्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर गहन चर्चा की।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर से जुड़े वरिष्ठ साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ डॉ. आनंद हांडा ने एआई के दौर में प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए आवश्यक नई क्षमताओं और नैतिक मूल्यों पर जोर दिया। बताया कि यह पहल भारत सरकार के राष्ट्रीय एआई विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डॉ. हांडा के अनुसार भविष्य में कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए एआई से संबंधित कौशल और नैतिक समझ विकसित करना अत्यंत जरूरी होगा।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. थिपेंद्र पी सिंह ने कहा कि कार्यशाला से वैश्विक अकादमिक सहयोग को मजबूती मिली है। कार्यशाला में टीचिंग, लर्निंग और करिकुलम डिजाइन पर एआई के प्रभाव को लेकर साझा समझ विकसित हुई जो भविष्य की शैक्षणिक रणनीतियों को मजबूत आधार प्रदान करेगी। छात्रों के लिए शुरुआती एआई-आधारित सक्षमता फ्रेमवर्क्स की पहचान भी की गई, जो उनके प्रोफेशनल डेवलपमेंट कार्यक्रमों की नींव बनेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधियों ने इस प्रक्रिया का अध्ययन किया ताकि इसे अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी लागू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें