फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दृष्टि और प्रांजल अव्वल

विज्ञापन
फोटो- 27-केंद्रीय विद्यालय में प्रश्नोत्तरी परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
सोनिक। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में दृष्टि यादव और प्रांजल ने बाजी मारी। वहीं जूनियर वर्ग में नव्या सिंह, जायेश वर्मा और अरनव अव्वल रहे।
विज्ञापन

दही चौकी स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के कुल 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके बाद विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य केपी यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, ज्ञानवर्धन, आत्मविश्वास और परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। इसके अलावा उन्हें परीक्षा में तनावमुक्त रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य संजय शर्मा,राजकुमार, संजय गुप्ता, नृपेंद्र कुमार, रंजीत यादव, शालिनी अस्थाना,जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें