फतेहपुर चौरासी। मनरेगा से गांवों की जगह भ्रष्टाचारियों का विकास हो रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने मनरेगा की खामियों को दूर कर वीबी जीरामजी एक्ट शुरू किया है। यह बात सांसद साक्षी महाराज ने सादुल्लापुर में शुक्रवार को आयोजित जन जागरण चौपाल में कही।
उन्होंने कहा कि वीबी जीरामजी में मनरेगा की तुलना में 100 दिन की जगह 125 दिन कार्य की गारंटी व मजदूरी 235 रुपये की जगह 252 रुपये मिलेगी। किसानों को फसलों की बोआई व जोताई के समय 60 दिनों का अवकाश भी दिया जाएगा। सांसद ने चौपाल में लगे स्टालों का निरीक्षण किया। जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक श्रीकांत कटियार ने भी संबोधित किया। यहां डीसी वीबी जीरामजी मुनेशचंद्र, बीडीओ श्वेता त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख मनोज निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा, रामगोपाल व जितेंद्र राजपूत रहे।