फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सांस लेने में परेशानी, बुजुर्ग की मौत, आठ भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं विभिन्न बीमारियों से पीड़ित आठ गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इसके अलावा 1521 मरीजों ने ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवसिंह खेड़ा निवासी अमृत लाल (70) की कई दिन से तबीयत खराब थी। सोमवार की देर रात सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बुखार, डायरिया और सांस लेने में परेशानी के आठ मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
चेस्ट फिजीशियन डॉ. शोभित अग्निहोत्री ने बताया कि बुजुर्ग को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। वहीं ओपीडी में बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी, आंख में इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द आदि के 1521 मरीजों ने डॉक्टरों को दिखाया। फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि मौसम बदलने पर बीमारियां बढ़ गई हैं। इसलिए इन दिनों सावधानी जरूरी है। जरा सी लापरवाही बीमार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें