फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए अब तक 22 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए एक जनवरी से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में अब तक 22 आवेदन आए हैं। आवेदन की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया 31 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त एसएन नागेश ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय का संचालन लखनऊ के मोहनलालगंज में हो रहा है। यहां उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों, कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पात्र बच्चों को शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह और नौ में प्रवेश, परीक्षा के आधार पर मिलेगा। निर्धारित कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्रों को ऑन व ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
कक्षा छह में 160 (80 बालक एवं 80 बालिका) व कक्षा नौ में 60 सीट (30 बालक एवं 30 बालिका) सीटों पर प्रवेश होंगे। निशुल्क आवेदनपत्र दरोगाबाग स्थित श्रम विभाग, जिला प्रोबेशन, बीएसए, बीईओ, डीआईओएस कार्यालय व अटल आवासीय विद्यालय लखनऊ से प्राप्त किए जा सकते हैं। अब तक केवल विभाग में ही कक्षा छह के लिए 12 व नौ के लिए 10 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

बीएसए, प्रोबेशन व डीआईओएस से एक भी आवेदन नहीं आया है। बताया कि आवेदन पत्र भरकर जरूरी कागजातों एवं तीन अतिरिक्त फोटो के साथ 31 जनवरी शाम पांच बजे तक श्रम विभाग कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 15 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। अटल आवासीय विद्यालय में निशुल्क शिक्षा व छात्रावास की व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें