फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आज 12 घंटे बंद रहेगी करोवन रेलवे क्रॉसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। करोवन स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक मरम्मत का काम किया जाएगा। इस कारण पूरे दिन क्रॉसिंग बंद रहेगी। वाहनों का आवागमन 37 नंबर क्रॉसिंग और अन्य रास्तों से किया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर रेल रूट के करोवन रेलवे क्रॉसिंग संख्या 36 पर रेलवे की ओर से ओवरहॉलिंग के दौरान फाटक की मरम्मत, सिग्नल प्रणाली की जांच और सुरक्षा मानकों को मजबूत किया जाएगा। इस कारण मंगलवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक क्रॉसिंग को बंद रखा जाएगा। फाटक बंद रहने से आवागमन करने वाले वाहनों को फाटक संख्या 37 से निकाला जाएगा।
इसके अलावा अन्य रूटों से डायवर्ट किया जाएगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि सुबह से शाम तक सुरक्षा कारणों से क्रॉसिंग बंद रखी जाएगी। इसलिए वाहनों का आवागमन अन्य रास्तों से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें