फोटो-6-बांगरमऊ-संडीला रोड रेलवे क्रॉसिंग की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : 1
बांगरमऊ। बालामऊ-कानपुर रेल रूट स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 43 सी पर ट्रैक की मरम्मत का काम शुक्रवार को शुरू हो गया। इससे सुबह आठ से शाम छह बजे तक मार्ग बंद रहा। इस दौरान लोगों को अन्य मार्गों से सात किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर जाना पड़ा। मरम्मत का काम शनिवार और रविवार को भी हाेगा।
बांगरमऊ-संडीला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 43 के पास शुक्रवार को ओवरहॉलिंग काम सुबह आठ बजे से शुरू कराया गया। दौरान फाटक की मरम्मत, ट्रैक पैकिंग, गिट्टी छनाई, पटरियों की मरम्मत और बदलने का काम कराया गया। इसके अलावा मशीन से ट्रैक कर परीक्षण भी किया गया। इससे संडीला से आने-जाने वाले बड़े वाहनों को नसिरापुर के पास एक्सप्रेसवे सर्विस लेन होकर आवागमन करना पड़ा। चार पहिया वाहनों को ब्लॉक रोड अंडरपास व दोपहिया वाहन इसी रेलवे क्रॉसिंग के निकट रेलवे पुलिया से होकर निकाले गए। फाटक बंद होने से वाहनों को सात किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर जितेंद्र पटेल ने बताया कि शनिवार को भी काम कराया जाएगा।
फोटो-6-बांगरमऊ-संडीला रोड रेलवे क्रॉसिंग की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : 1