फोटो-8- मैच के दौरान बल्लेबाजी करते खिलाड़ी रघुराज। संवाद
सफीपुर। मियागंज ब्लॉक के सुब्बाखेड़ा स्थित मैदान पर बरहा कला क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच मुबीन इलेवन और ईशू इलेवन के बीच खेला गया। मुबीन इलेवन ने 63 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
मुबीन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम के लिए सुमित ने 35 और रघुराज ने 58 रन का योगदान दिया। 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईशू इलेवन की टीम आठ विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। इस प्रकार मुबीन इलेवन ने 63 रन से मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अनुपम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर आयोजक प्रवीण रावत, अविनेश कुमार, अमन और अजय मौजूद रहे।